चना दाल तड़का | Chana Dal Tadka | Dhaba Style Chana Dal Fry

चना दाल तड़का मूंग दाल और अरहर दाल से पचाने में थोड़ी ज्यादा भारी होती है, लेकिन खाने में यह काफी स्वादिष्ट होती है| ढाबे वाली चना दाल तड़का ज्यादातर लोगों को पसंद आती हैं,इसे आप घर पर ही बनी सकते हैं बिल्कुल ढाबे स्टाइल मे|

Ingredients for Chana Dal Tadka चना दाल तड़का बनाने की सामग्री

  • चना दाल –  1 कटोरी
  • घी   – 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर  -1 बडा (छोटा कटा हुआ)
  • हरी मिर्च –  2 बारीक कटी हुई
  • अदरक  – 1 इंच का टुकड़ा (पेस्ट)
  • प्याज -1 (मीडियम साइज) छोटा कटा हुआ
  • लहसुन – 3-4 कली (पेस्ट)
  • हींग  -2 चुटकी
  • जीरा  – 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नमक  -( स्वादानुसार )1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां – 2-3 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
  • खड़ी लाल मिर्च – 1
  • कसूरी मेथी – 1 बड़ी चम्मच

चना दाल तड़का बनाने का तरीका


1.सबसे पहले दाल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें धोने के बाद 1 घंटे के लिए भिगो दें|
2. फिर कुकर में डालें 1 डेढ़ गिलास पानी, हल्दी और नमक डालकर कुकर बंद कर दे और गैस पर उबलने के लिए रख दें |
3. जब कुकर में 1 सीटें आ जाए तब गैस को बिल्कुल धीमा कर दें और 4-5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें |
4. फिर गैस बंद कर दें कुकर ठंडा होने पर छोंक बनाएं एक कढ़ाई गैस पर रखें और घी डालकर गर्म करें |
5. घी में जीरा डालकर चटकाए और गैस मीडियम आँच पर कर दे|
6. फिर खड़ी मिर्च और हींग डालकर चलाएं इसमें हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर आधा मिनट के लिए भूने|
7. अब प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें लगातार चलाते जाए |
8. फिर टमाटर डालकर चलाएं टमाटर नरम हो जाए (पक जाए) तब लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर डालकर चलाएं|
9. अब दाल डाल कर 1/2 गिलास पानी और डालें आप अपने स्वाद अनुसार दाल को गाड़ी या पतली कर सकते हैं उसके लिए पानी कम ज्यादा कर ले |
10. कसूरी मेथी डालकर दाल को 3 से 4 मिनट के लिए उबालें
11. फिर उसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस को बंद करदें|
12. आपकी चना दाल तड़का गरमा गरम बनकर तैयार है इससे आप चावल या रोटी या नान के साथ खा सकते हैं|
13. दाल सर्व करते समय आप इसमें नींबू भी डाल सकते हैं नींबू का रस दाल में अच्छा लगता है|


सुझाव

  • अगर आपको दाल ज्यादा गाड़ी लगे तो पानी और ऐड कर सकते हैं अगर दाल पतली लगे तो पानी कम डालें |
  • अगर आप लहसुन प्याज नहीं खाते हैं तो छोंक मे नहीं डाले बिना प्याज लहसुन की भी दाल अच्छी बनेगी|
  • आप चना दाल तड़के के छौंक में मीठे नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं
  • अगर आप चने की दाल भिगोकर नहीं बना रहे हैं तो इसे बनाते समय कुकर में सीटी आने के बाद धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट रखें|

Leave a Comment