Homemade Hair Removing Wax | नींबू और चीनी से घर की बनी वैक्स

वैक्स शरीर के अनचाहे बालों को निकालने के तरीके को कहते हैं | आज कल बहुत सारी लडकियों व महिलाओं को बाजार की वैक्स से एलर्जी हो जाती है जैसे दाने होना,खुजली होना आम बात है| इन सब से बचने के लिए आप नीबू व चीनी से बनी वेक्स का उपयोग करें| क्योंकि इससे आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम होती है| और इस से किसी तरह की एलर्जी नही होती है| विशेष का आज के समय में जब करोना जैसी महामारी चल रही है इस समय पार्लर जाना बिल्कुल ठीक नहीं है क्योंकि वहां आप इस बीमारी से कब संक्रमित हो जाएंगे पता भी नहीं चलेगा इसलिए आप घर में ही बड़ी आसानी से वैक्स कर सकते हैं और इस महामारी से दूरी बना सकते हैं

For recipe in English click here – Homemade Hair Removing Wax for Surprising Results.

वैक्स बनाने का तरीका

वैक्स को बनाने के कई तरीके होते है | जैसे नींबू और चीनी मिलाकर,विनेगर और चीनी मिलाकर या हनी वेक्स ये सभी वेक्स आप घर पर आसानी से बना सकते हैं| सिर्फ इनको बनाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है | इसे आप बनाकर 1 वर्ष तक के लिए रख सकते हैं |

आवश्यक सामग्री

  • नींबू का रस – 1 कप
  • चीनी – 1 कप

वैक्स बनाने की विधि

 नींबू चीनी से तैयार वैक्स

1. पहले एक पैन लें उसे आँच पर रखें अब उसमें नींबू का रस और चीनी दोनों को डाल दें|

2. नींबू और चीनी दोनों बराबर मात्रा में ही ड़ालें| नींबू के रस को छानकर ही डालें|

3. अब आप नींबू चीनी को उबाल आने तक चलाते रहें| उबाल आने पर आँच को धीमी कर दें|

4. 4-5 मिनट के बाद बीच बीच मे देखें की चाशनी में 2 तार बन रहे हैं या नहीं गईअगर हाँ तो गैस बंद कर दें आँच से उतार लें|

5. अगर आप को तार समझ नहीं आए तो आप चाशनी क़ी एक बूंद पानी की कटोरी में डालें अगर वो पानी में बैठ जाए तो वेक्स तैयार है|

6. अगर चाशनी पानी में डालने के बाद घुल जाए तो मतलब चाशनी को और उबालना पड़ेगा

7. ये बारिश के मौसम में भी चलती है| अगर बारिश में नहीं चले तो एक बार फिर से गर्म कर उबालें। वैक्स फिर से पहले जैसी हो जाएगी|

8. आप इसको ज्यादा बना कर रख सकते हैं| ये साल भर भी खराब नहीं होगी|

वैक्स करने का तरीका

1.वैक्स करने के लिए सबसे पहले आप वैक्स को वेक्स हीटर में थोड़ा सा गर्म करें |

2. इस बात का ध्यान रहे कि वैक्स ज्यादा तेज गर्म ना हो नहीं तो त्वचा जल जाएगी |

  त्वचा पर वैक्स  पाउडर लगाकर व्यक्त लगाएं

3. फिर जहां आपको वैक्स करनी है वहां टेलकम पाउडर लगाएं |

4. अब आप वैक्स के चाकू( wax knife) से वेक्स को धीरे-धीरे स्किन पर फैलाएं|

वैक्स के ऊपर पट्टी लगाकर वैक्स हटाए

5. और फिर उसके ऊपर वैक्स की पट्टी को रखें और धीरे-धीरे उसे मसले|

6. अब पट्टी ( Strip) को बालों की अपोजिट दिशा में जोर से खींचे। आपके सारे बाल एक ही बार में निकल जाएंगे|

गर्म पानी में रखकर वैक्स को निवाया करना

7. अगर आप वेक्स को ज्यादा गर्म नहीं करना चाहते हैं तो एक बाउल में पानी भरकर तेज गर्म कर ले | फिर वेक्स की कटोरी उसमें रख दे इससे वेक्स निवाई रहेगी

8. Wax करने के बाद आप त्वचा को ठंडे पानी से साफ कर लें और कोई भी मॉइश्चराइजर लगा ले।

9. अगर वैक्स के बाद कभी भी त्वचा पर दाने उभरने लगे तो आप उस पर बर्फ लगा लें।

10. किसी भी तरह की त्वचा एलर्जी होने पर वैक्स का उपयोग नहीं करें।

सुझाव

  • अगर आपकी वेक्स ज्यादा गाढी हो जाए और आपकी त्वचा पर नहीं लगे तो उसमें थोड़ा-सा नींबू का रस डालकर गर्म कर ले|
  • और कभी अगर वैक्स पतली रह जाए तो उसे उबालकर गाढ़ा कर लें |
  • ध्यान रहे वेक्स कभी भी खराब नहीं होती है, सिर्फ कुछ कमियों के कारण काम नहीं करती|
  • इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है|
  • नींबू प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग का काम भी करता है जिसकी वजह से त्वचा का रंग साफ़ चमकदार होता है|
  • अगर आपको नींबू से एलर्जी हो तो आप ये वैक्स ना करें |
  • वैक्स करने के बाद आप अपनी त्वचा को धूप से बचाए रखें, नहीं तो skin का रंग काला पड़ जाता है।
  • अगर आप घर पर ही वैक्स कर रहे हैं तो कपड़े की स्ट्रिप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • स्ट्रिप का इस्तेमाल करने के बाद उसे Ditol और साबुन के पानी में साफ करें।
  • साफ करने के बाद कोशिश करें कि Strips को धूप में सुखा लें| इसी Strips की कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

wax kaise banaen ghar per, ghar par wax kaise banaye in hindi, घर पर वैक्स कैसे बनाएं

क्या नींबू का रस और चीनी से बाल निकलते हैं?

आजकल कई प्रकार के वैक्स आपको बाजार में मिल जाएंगे लेकिन नींबू और चीनी को मिलाकर बनाया गया वैक्स सबसे ज्यादा प्रभावी होता है,क्योंकि नींबू के कई गुण होते हैं। नींबू अपने आप में bleach का काम भी करता है, इससे डेड स्किन आसानी से निकलती है।इससे त्वचा का रंग साफ हो जाता है और त्वचा बहुत मुलायम हो जाती है। और सबसे महत्वपूर्ण बात इससे बाल जड़ से निकल जाते हैं।

शुगर वैक्स में नींबू क्या करता है?

शुगर वैक्स में नींबू ब्लीच का काम करता है यह स्किन को चमकदार और मुलायम बनाता है। साथ ही नींबू और चीनी की वैक्स से बाल जड़ से निकल जाते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो कि हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा रहता है इससे स्किन पर रैशेज आने के चांसेस बहुत कम होते हैं।इससे (डेड स्किन) मृत त्वचा आसानी से निकल जाती है।

मेरा शुगर वैक्स बाल क्यों नहीं निकाल रहा है?

अगर आपकी वैक्स की पट्टी में आपके बाल नहीं निकल रहे हैं तो इसका मतलब आपकी वैक्स पतली है, उसे आप एक बार वापस उबाल लें और उसके तार को अंगूठे और उंगली के बीच चेक करें वैक्स की एक से दो (स्ट्रिंग ) तार बननी चाहिए, तब आपकी वैक्स परफेक्ट हो जाएगी। और अगर आपकी वैक्स परत के रूप में त्वचा पर चिपक गई है, तो इसका मतलब वह गाढी है उसमें दो-तीन चम्मच पानी डालकर उबाल कर पतला करन लें वैक्स ठीक हो जाएगी।

शुगर वैक्स करने के लिए बाल कितने समय तक होना चाहिए?

वैक्स करने के लिए तीन से 4 सप्ताह के बीच बाल बढ़ने चाहिए तभी वैक्स अच्छी हो सकती है। लगभग एक चावल या जो के दाने की लंबाई के बराबर बाल की ग्रोथ होनी चाहिए। ज्यादा कम ग्रोथ होने पर बाल अच्छी तरह नहीं निकाल पाते हैं, और त्वचा पर अच्छी स्मूदनेस और फिनिशिंग नहीं आती है।

क्या हम घर पर वैक्स बना सकते हैं?

आप घर पर आसानी से कई तरह की हर्बल वैक्स बहुत कम दामों में बना सकते हैं, जैसी लेमन वैक्स, चॉकलेट वैक्स, हनी वैक्स इसी तरह की और बहुत सारी वैक्स।
और साथ ही किसी भी तरह की त्वचा की बीमारी से बच सकते हैं। घर की होममेड वैक्स से त्वचा पर दाने या लाल चकत्ते आने का डर भी नहीं रहता है।

nimbu , ki wax kaise banaen, how to make homemade wax with honey,

खुद वैक्सिंग कैसे करें? क्या मैं अपने बालों का वैक्स खुद बना सकती हूं? घर पर वैक्स कैसे बनाया जाता है? खुद वैक्सिंग कैसे करें? कोल्ड वैक्स बनाने की विधि वैक्स करने की विधि चित्र सहित बताइए,Home made वैक्स इन हिंदी, खुद की वैक्स कैसे करें, घर पर वैक्स बनाने का तरीका, घर पर शुगर वैक्स कैसे बनाएं, India’s my country waxing at home how to make homemade wax how to do wax at home

Leave a Comment