अरहर दाल तड़का | तुवर दाल | Arhar Dal Recipe

अरहर दाल हमारे रोजमर्रा के भोजन की हिस्सा है, यह ज्यादातर सभी घरों में सप्ताह में एक से दो बार बनाई जाती है |इसे उत्तर भारत में ज्यादा खाया जाता है|| इसमें बहुत मात्रा में प्रोटीन होता है |इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं |इसे बनाने का सबका अलग अलग तरीका होता है, कुछ लोग इसमें कैरी या इमली का गूदा डालकर बनाते हैं, जबकि कुछ लोग साधारण तरीके से या प्याज और लहसुन में छौंककर बनाते हैं| ये किसी तरीके से भी बनाई जाए लेकिन खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है|

Ingredients for Arhar Dal अरहर दाल बनाने की सामग्री

  • अरहर दाल –  1 कटोरी
  • घी   – 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर  -1 बडा (छोटा कटा हुआ)
  • हरी मिर्च –  2 बारीक कटी हुई
  • अदरक  – 1 इंच का टुकड़ा (पेस्ट)
  • प्याज -1 (मीडियम साइज) छोटा कटा हुआ
  • लहसुन – 3-4 कली (पेस्ट)
  • हींग  -2 चुटकी
  • जीरा  – 1/2 छोटी चम्मच
  • राई – 1/2 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता – 6-7
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • नमक  -( स्वादानुसार )1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां – 2-3 बड़ी चम्मच बारीक कटा हुआ
  • खड़ी लाल मिर्च – 1
  • कसूरी मेथी – 1बड़ी चम्मच

How to make Arhar Dal | तुवर दाल बनाने का तरीका

दाल का चौक तैयार करें


1.सबसे पहले दाल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें धोने के बाद कुकर में डालें|
2. फिर डेढ़ गिलास पानी, हल्दी और नमक डालकर कुकर बंद कर दे और गैस पर उबलने के लिए रख दें |
3. जब कुकर में 1 सीटी आ जाए तब गैस को बिल्कुल धीमा कर दें और 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें |
4. फिर गैस बंद कर दें कुकर ठंडा होने पर छोंक बनाएं एक कढ़ाई गैस पर रखें और घी डालकर गर्म करें |
5. घी में राई और जीरा डालकर चटकाए और गैस मीडियम आँच पर कर दे|
6. फिर खड़ी मिर्च और हींग डालकर चलाएं इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च,अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर आधा मिनट के लिए भूने|
7. अब प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें लगातार चलाते जाए |
8. फिर टमाटर डालकर चलाएं टमाटर मुलायम हो जाए (पक जाए) तब लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर डालकर चलाएं|
9. अब दाल डाल कर एक गिलास पानी और डालें आप अपने स्वाद अनुसार दाल को गाढी़ या पतली कर सकते हैं उसके लिए पानी कम ज्यादा कर ले |
10. कसूरी मेथी डालकर दाल को 3 से 4 मिनट के लिए उबालें
11. फिर उसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस को बंद करदें|
12. आपकी अरहर दाल तड़का गरमा गरम बनकर तैयार है इससे आप चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं|

https://youtube.com/shorts/rUKpTMj4L8I?feature=share


सुझाव

  • अगर आपको दाल ज्यादा गाड़ी लगे तो पानी और ऐड कर सकते हैं अगर दाल पतली लगे तो पानी कम डालें |
  • अगर आप लहसुन प्याज नहीं खाते हैं तो छोंक मे नहीं डाले बिना प्याज लहसुन की भी दाल अच्छी बनेगी|

Leave a Comment