सूजी के लडडू | रवा मलाई के लड्डू | Rava Ladoo

For recipe in English – Rava ladoo recipe| Suji ladoo recipe

वैसे तो बाज़ार में  हर तरह की मिठाई मिल जाती है| परन्तु घर की बनी  मिठाइयों की बात ही कुछ और है |आपने सूजी मावा के लड्डू तो कई बार खाए होंगे | परंतु आज मैं आपको मावे की जगह सूजी में मलाई मिलाकर लड्डू बनाना बताऊंगी इसमें चाशनी बनाने का भी कोई झंझट नहीं है |

ये बनाने में काफी आसान है और खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं | क्योंकि सूजी (रवा)बहुत हल्की होती है और आराम से डाइजेस्ट हो जाती है इसलिए इसके लड्डू खाने में पौष्टिक होते हैं |

ये मलाई से भी उतने ही स्वादिष्ट बनते हैं जितना के मावा डालकर| और ये बनते भी बहुत झटपट है | जब भी मेरे घर में बच्चों को या बड़ों को मीठा खाने का मन होता है मैं दो-तीन दिन की ताजी मलाई से लड्डू बना लेती हूं | ये लडडू आसानी से बन जाते हैं|


लड्डू के लिए आवश्यक सामग्री

 रवा ,मलाई वह देसी घी मिलाकर तैयार किए गए गये लड्डू
  • रवा (सूजी) – 250 ग्राम
  • गेहूं का आटा – 100 ग्राम
  • बूरा (पिसी हुई चीनी)- 325 ग्राम
  • दूध की मलाई – 1 बाउल(200 ग्राम)
  • दूध – 1/2 कटोरी
  • घी – 150 ग्राम
  • भीगे कटे बादाम – 8-10
  • इलायची – 4 – 5

सूजी के लडडू बनाने की विधि-

सूजी में थोड़ा सा आटा मिलाकर सेक ले |
  • सबसे पहले कढाई  को गैस  पर रखें और आँच जलाएँ |कढ़ाई गरम होने पर उसमें घी डालें|
  • जब घी गरम हो जाए तो उसमें रवा (सूजी) डालें और आँच मध्यम कर दें और रवा (सूजी) को चलाएँ|
  • करीब दो मिनट बाद आटे को भी कढाई में डाल कर चलाएँ | करीब 10 से 12 मिनट में
    रवा (सूजी) सिक जाएगी |
  • रवा का रंग हल्का सुनहरा होना चाहिये |ज्यादा भूरा ना करें अब उसमें मलाई डाल कर गैस बंद कर दें |
  • अब मलाई को सूजी में अच्छी तरह से मिला लें | इसके बाद बूरा डाल कर उसे भी मिला लें|
  • फिर पिसी हुई इलायची और कटे हुए बादाम के टुकड़े भी इसमें मिला लें|
  • अब देखें की लड्डू आराम से बन रहे हैं या  नहीं |
  • अगर रवा (सूजी )भुरभुरी (dry) लग रही हो तो उसमें थोड़ा सा दूध डाल लें |
  • दूध जरूरत हो तो ही डालें | दूध से लडडू मुलायम और आराम से बन जाते हैं |
  • अब आप दोनों हाथों से गोल गोल लडडू तैयार कर लें | आपके सूजी के लडडू बनकर तैयार है

नोट

  • दूध डालने से लड्डू आसानी से बनाए जा सकते हैं और वे सूखे (dry) भी नहीं लगते हैं |
  • आप चाहे तो दो चम्मच दूध में केसर भिगोकर भी इस लड्डू में मिला सकते हैं|
 बिना मावे के मलाई डालकर तैयार किए गए सूजी (रवा) के लड्डू

Leave a Comment